महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद



कैराना। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत कैराना पुलिस ने एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानो पुत्री बोबी एवं पत्नी सारिक निवासी ग्राम तितरवाड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिला के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है, ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, महिला मुख्य आरक्षी प्रीति त्यागी, मुख्य आरक्षी पंकज तथा आरक्षी निशांत की टीम ने अंजाम दिया।
शामली पुलिस ने जनपदवासियों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान में सहयोग करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments