जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस सम्पन्न, 28 शिकायतें प्राप्त


कैराना। तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया, जिनमें से 3 प्रार्थना पत्रों का तत्काल समाधान कर दिया गया।
शेष 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments