भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. श्री प्रकाश लाल जी की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई



कैराना। भारतीय योग संस्थान, कैराना जिला शामली द्वारा संस्थापक परम श्रद्धेय स्व. श्री प्रकाश लाल जी की 17वीं पुण्यतिथि पर लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर, कैराना में श्रद्धा, गरिमा एवं भव्यता के साथ स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं परम श्रद्धेय स्व. श्री प्रकाश लाल जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अमन वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रमोद एवं वीरेंद्र सैनी ने सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया, जबकि संजय राजवंशी ने गहरे एवं लंबे श्वास, ॐ के उच्चारण तथा गायत्री मंत्र का भावार्थ कराया।

योगाभ्यास सत्र में बबीता गर्ग ने योग मुद्रा, मांगेराम गर्ग ने ताड़ासन, प्रदीप सैनी ने त्रिकोणासन (भाग–2), प्रताप सैनी ने कोणासन, संजय राजवंशी ने आकर्ण धनुरासन, गुलाब सिंह ने उष्ट्रासन, श्याम सिंह ने शशकासन (भाग–2) एवं मरकटासन (भाग–2), रश्मि गर्ग ने हास्यासन, वीरेंद्र सैनी ने गत्यात्मक पश्चिमोत्तानासन, नरेंद्र सिंह ने भुजंगासन, जयकरण ने शलभासन, घनश्याम सिंह ने उत्तानपादासन तथा अंत में अमन वर्मा ने ताड़ासन का अभ्यास कराया।

प्राणायाम सत्र में संजय राजवंशी ने चन्द्रभेदी प्राणायाम, प्रदीप सैनी ने कपालभाति तथा रेनू राजवंशी ने भ्रामरी प्राणायाम कराया। इसके पश्चात संजय राजवंशी ने ध्यान का अभ्यास कराते हुए श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के अष्टांग योग साधक व्यक्तित्व—कर्मठता, सरलता, निष्कपटता, विनम्रता, अडिगता, निर्भीकता, अनथकता एवं जीवंतता—का स्मरण कराया तथा उनके प्रेरणादायी संदेश "लेटे को बैठा दे, बैठे को खड़ा कर दे, खड़े को दौड़ा दे..." से सभी साधकों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबू करतार सिंह एडवोकेट एवं पूर्व क्षेत्रीय प्रधान बाबू शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ने श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मधु सैनी एवं महिला साधिकाओं द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन वैदिक प्रार्थना, शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय राजवंशी ने किया।

इस अवसर पर ग्राम बुच्चाखेड़ी, झाड़खेड़ी, पंजीठ, आराध्य जगनपुर एवं कैराना सहित विभिन्न स्थानों से आए योग साधकों एवं साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला साधिकाओं में रेनू राजवंशी, बबीता गर्ग, रश्मि गर्ग, मधु सैनी, सुमन रोहिला, नीरू सिंघल, पूनम वर्मा, रमा गोयल, रानी गोयल, सविता वर्मा, शालू सिंघल एवं सुनीता मित्तल सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं साधिकाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय योग संस्थान, कैराना जिला शामली की ओर से सभी योग साधकों, साधिकाओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए परम श्रद्धेय स्व. श्री प्रकाश लाल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post a Comment

0 Comments