सोलर प्लेट चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



कैराना। सोलर प्लेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव ऊंचा गांव निवासी सुमित सिंघल पुत्र राजकुमार सिंघल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी गांव में पेंट और रंग सामग्री की दुकान है। आरोप है कि गत 17 जून की रात करीब 9:45 बजे अज्ञात चोर उसकी दुकान पर लगी तीन किलोवाट क्षमता की सोलर प्लेट चोरी कर ले गए। दुकानदार के अनुसार 18 जून की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो सोलर प्लेट गायब मिली। घटना की जानकारी होने पर उसने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

---

Post a Comment

0 Comments