कैराना। घर में घुसकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुकुंदपुर निवासी महफरीन पत्नी रिजवान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बताया कि गत18 जून की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी उस्मान पुत्र जुल्फान, जुल्फान पुत्र मनसब तथा तस्मीना पुत्री जुल्फान धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसके पति को बुलाने लगे तथा रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उस्मान ने धारदार हथियार से उसके चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। शोर-शराबा सुनकर उसका पति रिजवान मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments