सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज



कैराना : सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्राम बरनावी निवासी असलम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई आसू उर्फ आसमोहम्मद कैराना स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। गत 27 मई की सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल से फैक्ट्री से गांव लौट रहा था। आरोप है कि सुबह करीब 8:45 बजे रामड़ा चौराहे से आगे पहुंचते ही सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आसू उर्फ आसमोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे शामली और फिर मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

----

Post a Comment

0 Comments