कैराना। क्षेत्र के गांव में ट्यूबवेल का पानी चलाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में गांव बूचाखेड़ी निवासी मिंटू पुत्र पवन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 8 जून की रात करीब 10:30 बजे वह और उसका भाई राकेश घर पर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद, नरेश तथा अन्य आरोपी उनके घर में घुस आए और ट्यूबवेल से पानी चलाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments