बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क़ी चारा काटने क़ी मशीन में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
साजिद 36 वर्ष पुत्र राशिद निवासी गांव भंदौड़ा पशु पालक था तथा वह पशुओं का दूध बेचने का कार्य करता था तथा उसी से अपने परिवार क़ी आजीविका चलाता था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार क़ी दोपहर क़ो साजिद पुत्र राशिद पशुओ के लिए चारा काटने के लिए चारा मशीन के पास गया था चारा मशीन व बिजली मोटर लोहे के एक ही फ्रेम पऱ होने के कारण बिजली मोटर का एक तार टूट कर लोहे के फ्रेम से टच हो गया था तथा बिजली का करंट मशीन में दौड़ गया था, मशीन क़ो चारा काटने के उद्देश्य से जैसे ही युवक ने छुआ तों युवक करंट क़ी चपेट में आ गया तथा वह मशीन के पास ही गिर गया था, परिजनों ने ज़ब यूबक क़ो गिरा देखा तों उन्होंने आनन फानन में युवक क़ो नजदीकी गांव के एक डॉ के पास ले गए जहाँ डॉ द्वारा युवक क़ो मृत घोषित कर दिया लेकिन परिजनों क़ो इसकी तसल्ली नहीं हुई परिजन युवक क़ो शामली के निजी डॉ के पास ले गए जहां पऱ डॉ ने युवक क़ो मृत घोषित कर दिया।परिजन युवक के शव क़ो घर ले आये। शव के घर पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों द्वारा बताया गया हैं कि मृतक साजिद अपने पीछे एक पुत्र व दों पुत्रीयों क़ो छोड़ गया। मृतक साजिद के बड़े पुत्र अर्श 13 वर्ष, पुत्री सिदरा 11 वर्ष, गोलो 8 वर्ष, व पुत्र जूनू 5 वर्ष हैं। युवक क़ो गमगीन माहौल में सिपुर्दे खाक किया गया हैं।

0 Comments