बाबरी के गांव बनती खेड़ा निवासी इब्राहिम (22) पुत्र शाबीर का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मृत्यु से परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार इब्राहिम पिछले करीब एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित था। उसका उपचार हरियाणा के झज्जर स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।शनिवार को बीमारी के चलते उसकी मृत्यु हो गई।बताया गया कि इब्राहिम का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। युवक की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव में उसका सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

0 Comments