एकादशी पर्व पर डॉ. श्रीपाल कश्यप ने लगाई शरबत की सबील, राहगीरों को बांटा ठंडा शरबत


कैराना, 25 जून 
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच एकादशी पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं नगर पालिका परिषद कैराना के नामित सभासद डॉ. श्रीपाल कश्यप के नेतृत्व में पानीपत रोड स्थित कश्यप कॉलोनी, गुलशन नगर के निकट मीठे एवं ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की।

डॉ. श्रीपाल कश्यप ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को शरबत वितरित किया तथा सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों को ठंडा शरबत उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। एकादशी के पावन पर्व पर लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। भविष्य में भी जनहित और समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल मित्तल, नामित सभासद आलोक चौहान, अरुण प्रकाश राय एडवोकेट, सचिन कश्यप, अवनीश छल, अक्षय कुमार, बादल कश्यप समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए इस पहल की सराहना की।

राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने डॉ. श्रीपाल कश्यप के इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन लोगों को शरबत वितरण एवं जनकल्याण की भावना के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments