मज़दूर बेरोजगार एकता मंच ने पालिका अध्यक्ष को सोंपा ज्ञापन पत्र। रोजगार बढ़ाने की मांग



शामली के कैराना में मजदूर-बेरोजगार एकता मंच ने नगर पालिका चेयरमैन शमशाद अंसारी को ज्ञापन सौंपा है। मंच ने मजदूरों, वंचित वर्ग और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के समाधान तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की है।

मंगलवार को मंच के जिलाध्यक्ष सज्जाद इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन अंसारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रोजगार, मजदूरी, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments