नगर का प्रसिद्ध मुग़ल गार्डन (बारात घर) किया गया सील अन्य 5 बारात घरों पर लटकी कानून की तलवार, बुलडोजर एक्शन की तेयारी तेज़




 
कैराना‌। मुगल गार्डन मे गौमांस व्यंजन परोसने के प्रकरण में अब कार्रवाई और तेज हो गई है। दूल्हे, मुगल गार्डन संचालक की गिरफ्तारी के बाद अब मुगल गार्डन मैरिज होम पर विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन हुआ है। विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में मैरिज होम को सील कर दिया है। 
नगर के मोहल्ला रेतेवाला स्थित मुगल गार्डन मैरिज होम एक बार फिर सुर्खियों में है। बीफ कांड की जांच को विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और जांच के बाद मैरिज होम को चारों ओर से सील कर दिया।
सूत्रों के अनुसार विकास प्राधिकरण ने निर्माण को नियमों के विपरीत मानते हुए कार्रवाई की है
 स्वामी यशवीर महाराज ने प्रकरण को मजबूती से उठाकर गौमांस के व्यंजन बनाने वाले सभी जेहादियों को जेल भेजने और उन पर रासुका और मुगल गार्डन के मालिक की गिरफ्तारी और मुगल गार्डन पर बुलडोजर चलाने की पुलिस प्रशासन से मांग करी थी यदि मुगल गार्डन पर बुलडोजर नहीं चला इस मुगल गार्डन का हिन्दू समाज के साथ ऐतिहासिक घेराव किया जायेगा जिस मुगल गार्डन में हमारी पूजनीय गाय माता को काटकर गौमांस के व्यंजन बनाये गये है उस मुगल गार्डन को अब किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे 
स्वामी यशवीर महाराज 
पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम मुजफ्फरनगर 

----

Post a Comment

0 Comments