शनिवार : जिलाधिकारी शामली आलोक यादव ने कैराना क्षेत्र के गांव रामडा में स्थित गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण। आज अपने निरीक्षण में ग्राम रामड़ा स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों के लिए उपलब्ध चारा, पानी, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समुचित भरण-पोषण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाअधिकारी ने संबंधित से गौ आश्रय स्थल की क्षमता,संरक्षित गौवंशों की संख्या एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई जिसमें बताया गया कि यहां पर 59 गौवंश संरक्षित है सभी स्वस्थ मिलें। निरीक्षण में गौ आश्रय स्थल पर ग्राम प्रधान द्वारा हीट वेव के दृष्टिगत उचित प्रबंध में पशुओं के लिए पंखा ओर फॉगिंग की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए ग्राम प्रधान के कार्य की प्रशंसा की गई। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल की बाउंड्री वॉल,अतिरिक्त शैड बनवाने आदि समस्या बताई गई जिसके समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पशुओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। उसके उपरांत आश्रय स्थल के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आनन्द कुमार सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

0 Comments