निरीक्षक समय पाल अत्री के कार्यालय में शिया समाज के लोगों के साथ बैठक आहूत की।

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर अधिकारियों ने शिया समुदाय के लोगों संग ली बैठक,मुहर्रम पर परंपरागत जुलूस ही निकाले जाएं : एसडीएम शिवाजी यादव 

 कैराना। मुहर्रम में कार्यक्रमों को
लेकर एसडीएम व सीओ ने शिया समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।शनिवार को एसडीएम कैराना शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार ने कोतवाली प्रभारी 

 अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम माह में सभी कार्यक्रम शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही संपन्न होने चाहिए। ताजियों की ऊंचाई सीमित ही रहे, ताकि विद्युत लाइन
में कोई टच न हो और हादसों की संभावना न रहें। उन्होंने कहा कि परंपरागत जुलूस ही निकाले जाए। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद वसीहैदर साकी से मुहर्रम के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी की।

Post a Comment

0 Comments