शायराना अंदाज़ में उठाई आवारा कुत्तों की समस्या, ईओ को भेजा पत्र


कांधला। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-23 निवासी एवं शायर जुनेद अख्तर ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर अनोखे अंदाज़ में अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को एक पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। जुनेद अख्तर ने अपनी शिकायत को शायरी का रूप देते हुए लिखा—
"तंग आके मेरे होंठों पे फरियाद हो गई,
रातों की नींद अपनी तो बर्बाद हो गई,
नसबंदियों के वास्ते पकड़े थे कुत्ते चार,
अब बढ़ के उनकी चौगुनी तादाद हो गई।"
पत्र में उन्होंने क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments