विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रमों का अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों और छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ डॉली,कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) द्वारा किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ राकेश कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनी ने छात्र/छात्राओं को पर्यावरण संबंधी वैश्विक समस्याओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया तथा जागरूकता के माध्यम से किस प्रकार पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है इस विषय पर अपना वृहद विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दैनिक आदतों में परिवर्तन कर पर्यावरण की क्षति को रोका जा सकता हैं। डॉ उत्तम कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान ने छात्र एवम छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवम पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ डॉली, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई ने छात्र/छात्राओं को मिशन लाइफ के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्मित पोर्टल पर स्थित मिशन लाइफ से संबंधित क्रिएटिव वीडियो, नॉलेज मटेरियल आदि से छात्र एवम छात्राओं को परिचित कराते हुए उन्हें इस पोर्टल पर स्थित सामग्री को व्यापक रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मिशन लाइफ के सातों ध्येय ऊर्जा, पानी की बचत, एकल उपयोग प्लास्टिक को प्रयोग न करना, सतत खाद्य प्रणाली, कचरा एवम ई कचरा कम करना तथा स्वस्थ जीवन शैली के विषय में भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवम समस्त छात्र/छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की एवं पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक मुस्कान, मुस्कुरा, सानिया , आकाश, हाजरा अल्वी, सुभाष पांचाल,रेहान, संध्या चौहान,सचिन, शिव कुमार, सरवर जंग एवम श्री पप्पन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments