स्व-गणना हेतु सांसद व विधायक के आवास पर पहुंची टीम


कैराना। जनगणना टीम ने कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन व उनके विधायक भाई चौधरी नाहिद हसन के आवास पर पहुंचकर स्व-गणना का कार्य किया। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जनगणना कार्य में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। 

गुरुवार से प्रदेशभर में स्व-गणना का कार्य शुरू हो गया। जो आगामी 21 मई तक चलेगा। स्व-गणना के कार्य को गति दिए जाने के उद्देश्य से टीम कस्बे के जनगणना अधिकारी/ईओ समीर कुमार कश्यप के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से स्थानीय सांसद इकरा हसन व उनके विधायक भाई चौधरी नाहिद हसन के पुराना बाईपास पर स्थित आवास पर पहुंची। जहां पर टीम के द्वारा सांसद इकरा हसन से जुड़ी जानकारियां पोर्टल पर दर्ज की गई। हालांकि विधायक नाहिद हसन क्षेत्र से बाहर होने के चलते स्व-गणना के कार्य में हिस्सा नही ले सके। सांसद इकरा हसन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें सभी सही-सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने आमजन से जनगणना कार्य में पूर्ण निष्ठां व जिम्मेदारी के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। इस दौरान सांसद के निजी सहायक नीरज मिश्रा भी मौजूद रहे। वहीं, टीम में फील्ड ट्रेनर शिवकुमार भारती, पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार, जनगणना लिपिक रविकांत, कंप्यूटर गणक अजीत सैनी, जनगणना नोडल रविन्द्र कुमार आदि शामिल रहे। विदित रहे कि कैराना कस्बे की जनगणना हेतु कुल 226 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 198 प्रगणक व 28 पर्यवेक्षक शामिल है।

Post a Comment

0 Comments