कैराना।स्कूल से होकर गुजरता है तरक्की का रास्ता , राकेश सैनी



कैराना ।प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने विद्यालय के आस पास की सभी वंचित समाज के लोगों की झोपड़ियों का स्कूल चलो अभियान के लिए भ्रमण किया । ये वंचित समाज के वो लोग हैं जो जिंदगी की मूल भूत जरूरतों से भी वंचित हैं । इनके पास केवल मकान ही नही बल्कि बिजली, पानी, शौचालय, गैस जैसी कोई भी जरूरी सुविधा नहीं । स्कूल और शिक्षा के विषय में कोई जानकारी नही । प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने आज इस बस्ती में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बहुत समय लगाया और सभी माँ अभिभावकों को समझाया की तरक्की का रास्ता स्कूल से होकर गुजरता है । आपकी हर समस्या का समाधान शिक्षा है इसके अलावा ओर कोई रास्ता नहीं । अगर आप चहाते हैं की आपके बच्चे एक बेहतर जीवन जीएं तो उन्हें हर हाल में आज ही स्कूल भेजें । अब गरीबी पढ़ाई में बाधक नही। सरकार शिक्षा से संबंधित सभी जरूरतें पूरी कर रही है । समझाने पर सभी माताओं ने सभी पात्र बच्चों का नामांकन कल कराने का वादा किया ।

Post a Comment

0 Comments