कैराना। पालिका कर्मियों व होमगार्ड के बीच हुए विवाद पर गरमाया माहौल,


होमगार्ड ने पालिका चालक के साथ की मारपीट, पालिका कर्मियों का प्रदर्शन।
माफ़ी न मांगने पर शहर की सफाई व्यवस्था कर दी जाएगी बंद 

 कैराना। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के रुप में मेहरबान चालक के पद पर तैनात है, रविवार को मेहरबान पानीपत रोड पर एंटी स्मॉग वाहन के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण वाहन सड़क पर ही बंद हो गया।

आरोप है कि तभी वहां पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड ने मेहरबान के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि होमगार्ड ने मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घटना से पालिका कर्मचारियों में रोष फैल गया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपी होमगार्ड सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे तथा सफाई व्यवस्था भी बंद कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments