कैराना (शामली): भारतीय किसान यूनियन टिकैत की कैराना टीम ने आज नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम (कालू) के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कैराना को एक ज्ञापन सौंपकर बिना अनुमति के लगाए जा रहे मेले को तुरंत हटाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मेला न केवल बिना अनुमति के लगाया जा रहा है, बल्कि मानकों के विपरीत भी है, जिससे कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा के प्रभावित होने की आशंका है।जानकारी के अनुसार, मेले में झूले और अन्य स्टॉल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि मेला स्थल व्यस्त मार्ग और हाई टेंशन लाइन के बेहद करीब है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इस अवसर पर पुष्कर सिंह सैनी, चौधरी इनाम, चौधरी जुनेद पंजीट, नईम मिर्जा, मौहम्मद अहमद खान, एडवोकेट आसिफ चौहान, मोहसिन जेदी, राजपाल मेम्बर, डॉक्टर तसव्वुर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments