शेरी नशसित में नगर की अन्य अंजुमन गुलिस्तांन ए उर्दू अदब तथा बज़्म ए तरक्की उर्दू अदब के शायरों ने अपने अपने कलाम सुना कर वाह वाही बटोरी। इस अवसर पर उस्ताद शायर जनाब कौसर ज़ैदी,जनाब शेर खान साहिल, जनाब मास्टर अतीक शाद, जनाब आस मौहम्मद फ़ैज़, कारी इरफ़ान, कारी मुज़म्मिल, उस्मान उस्मानी, डाक्टर शबाब कैरानवी, आशिक ज़िया, मास्टर शकील अहमद शकील, ज़हीर अहमद ज़हीर, अब्दुल्ला अंज़र, चेयरमैन पुत्र उमर अंसारी, इस्लाम कुरैशी, कुर्त मेंहदी, डाक्टर सलीम अख्तर कैरानवी, खावर सिद्दीकी, आदि शायरों ने नशसित में भाग लिया। वहीं अंजुमन गुलिस्तांन ए उर्दू अदब के खाज़िन फ़िरोज़ ख़ान ईद उल अजहा के मोके पर एक मुशायरे के कराने का ऐलान भी किया।
अंत में उस्ताद शायर जनाब कौसर ज़ैदी ने नशसित में आए सभी शायरों व सामयीन का शुक्रिया अदा किया।
हज़रत मौलाना मौहम्मद वासिल अल-हुसैनी भूरा वालों ने अपने दोस्तों के साथ शिरकत की तथा उर्दू ज़बान पर अपने विचार रखे।

0 Comments