कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदगण का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को अम्बा मैरिज होम, शामली रोड पर बड़े ही भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेश राणा जी ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की सेवा एवं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम में पूर्व एम एल सी एवं मंत्री चौधरी वीरेंदर सिंह .
नगरपालिका अध्यक्ष शामली अरविन्द संगल . मानस संगल. अतुल मित्तल. भूपेंदर शर्मा. शगुन मित्तल दामोदर सैनी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ
परमार्थ समिति के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता
महासचिव राशिद उर्फ गुड्डू सभासद,मोहन कुच्छल और शौकीन अंसारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

0 Comments