जनसमस्याओं को लेकर भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने सीओ कैराना को सौंपा ज्ञापन


कैराना। भारतीय किसान यूनियन कैराना का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां पदाधिकारियों ने सीओ कैराना को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।


सोमवार को भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आमजन एवं किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में मंडल महासचिव ग़य्युर अली, मंडल महासचिव पुष्कर सिंह सैनी, जिला सचिव गुरदीप चौधरी, चौधरी इनाम उर्फ कालू, नईम अहमद उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैराना, नौशाद खान सचिव, राजपाल सिंह, मोहसिन जैदी, आसिफ एडवोकेट, नौशाद कुरैशी, इंतजार अली, इसराइल अंसारी, हामिद खान, हाजी मोहम्मद अहमद खान, नफीस अहमद उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---

Post a Comment

0 Comments