कैराना : मदरसा जाहीदिया फैज-ए-कामिल में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल साहब कासमी, प्रबंधक जामिया बदरुल उलूम गढ़ी दौलत द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जमीयत माडल विलेज, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेतृत्व में किया गया।
क्षेत्र के गांव भूरा में स्थित मदरसा में आयोजित मेडिकल कैंप में डा फराज, डा आजाद, डा प्रवेश, डा गजाली एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कैंप में करीब 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कैंप के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिला। इस अवसर पर हजरत मौलाना मोहम्मद फाजिल, मौलाना मोहम्मद तालिब, चौधरी इरशाद, अध्यक्ष चौधरी दाऊद प्रधान, मौलाना मोहम्मद आसिफ, हाफिज दिलशाद, कारी मुदस्सर, ओवैस कारी शरीफ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैंप के सफल आयोजन में भाई सैफ अली रिजवी, चौधरी प्रवेश जंग एवं माडल विलेज कोऑर्डिनेटर भाई आसिफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में मदरसा जाहीदिया फैज-ए-कामिल भूरा के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया।
----

0 Comments