तीन वारंटी गिरफ्तार, कारागार रवाना


कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे शहजाद व अफसर निवासीगण ग्राम बरनावी तथा फरमान अली निवासी ग्राम गन्दराऊ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments