कैराना। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा कानून-व्यवस्था के मद्देनजर जनपद में विभिन्न जगहों पर तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। सदर कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला चौकी पर तैनात एसआई राजकुमार बघेल को कैराना कस्बे की किलागेट चौकी की कमान सौंपी गई है, जबकि उनके स्थान पर एसआई बिजेंद्र सिंह को भेजा गया है। बिजेंद्र सिंह अभी तक सदर कोतवाली में तैनात थे। वहीं, किलागेट चौकी प्रभारी रहे एसआई विनोद राघव को थाना आदर्शमण्डी में स्थानांतरित किया गया है। किलागेट चौकी प्रभारी बनाए गए एसआई राजकुमार बघेल करीब ढाई वर्ष तक औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज रहे है। राजकुमार बघेल की पहचान विभाग के मृदुभाषी, निष्पक्ष एवं ईमानदार पुलिस अधिकारियों के रूप में होती है। वह पूर्व में भी कैराना थानाक्षेत्र में विभिन्न चौकियों पर तैनात रहे है।

0 Comments