युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत के अंतर्गत दिनांक 01 मई से 03 मई 2026 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में तीन दिवसीय विकसित भारत राज्य युवा संसद 2026 का आयोजन किया गयाl राज्य युवा संसद का विषय " निर्धारित किया गया था। शामली की पांच छात्राओं तनुश्री धीमान वी.वी.पी.जी. कॉलेज शामली, सानिया आर.के. पी.जी. कॉलेज शामली, तमन्ना गीता इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ पानीपत तथा ईशा एवं खुशी विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ में आयोजित विकसित भारत राज्य युवा संसद में निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर जनपद का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में भाषण देकर शामली लौटने पर प्रतिभागी छात्राओं ने बताया कि यह तीन दिन उनके जीवन के अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण पल है जो सदैव उनकी स्मृति में रहेंगे और उनको प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने अपने माता-पिता, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगणों के प्रति उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 की एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. डॉली ने बताया कि जनपद शामली में युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना (नोडल संस्थान), राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत शामली के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च 2026 को जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन वी.वी. पी.जी. शामली के सभागार में किया गया था जिसमें शामली के माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने प्रतिभाग किया था। जनपद स्तर पर प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ एवम पंचम स्थान प्राप्त विजेताओं को 01 से 03 मई 2026 को लखनऊ में आयोजित राज्य युवा संसद में जनपद शामली का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। मेरा युवा भारत शामली द्वारा बताया गया कि लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य युवा संसद में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के 375 युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों के लिए विधान सभा में खड़े होकर विचार व्यक्त करना बहुत बड़ी बात है। शामली में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अवसर मिलने पर युवाओं ने जनपद, मंडल एवम राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। नोडल संस्थान विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, संसदीय प्रक्रियाओं से परिचित कराना एवम 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने राज्य युवा संसद में प्रतिभागियों की प्रस्तुति एवम अभिव्यक्ति की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Comments