थाना बाबरी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।iबाबरी पुलिस ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ रेलू पुत्र बुन्दु निवासी मेन बाजार, कस्बा एवं थाना बाबरी, जनपद शामली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध छुरा बरामद हुआ।

0 Comments