नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार




थाना बाबरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 12 फरवरी 2026 को बाबरी थाने में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी मोंग्नी, थाना धारकला, जनपद पठानकोट (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments