दर्ज मुकदमे में कार्यवाही न होने से पीड़ित हताश पहुंचा आला अधिकारियों की चौखट


आरोपी पक्ष के लोग झूठे मुकदमे मै फ़साने लिए दे रहे झूठे प्रार्थना पत्र जान से मारने की दे रहे है धमकियां

पीड़ित ने एसपी शामली तथा डीआईजी सहारनपुर के समक्ष उपस्थित होकर सुनाई अपनी आपबीती 

थानाभवन–शामली के थानाभवन क्षेत्र में जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर बड़े फर्जीवाडे का मामला सामने आया था जहां एक ही चेक से कई बैनामे करने और लाखों रुपए ठगने का आरोप लगा था। पीड़ित नदीम ने माननीय न्यायालय की शरण लेकर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पीड़ित तथा मुकदमे के वादी नदीम को मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने तथा झूठे मुकदमों मै जेल भेजने की भी धमकी दी जा रही है। दरअसल शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी नदीम अली ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2024 में उपेंद्र कुमार से प्लाट खरीदा था। बैनामे के दौरान चेक के जरिए भुगतान किया गया लेकिन बाद में आरोपी ने नगद पैसे की मांग शुरू कर दी भरोसा करते हुए पीड़ित ने करीब 6 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बावजूद भी आरोपी की मंशा खत्म नहीं हुई नदीम का आरोप है कि एक ही चेक नंबर का इस्तेमाल करके कई बैनामे कराए गए और दस्तावेजों में भी बड़ी हेर फेर की गई है। इतना ही नहीं जिस जमीन को आवासीय दिखा कर बेचा गया वो जमीन अभी तक वैधानिक रूप से आवासीय घोषित ही नहीं है। पीड़ित नदीम का कहना है कि आरोपी युवक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा है और के लोगों को इसी तरह ठग चुका है। पीड़ित नदीम ने बताया कि आरोपी युवक उल्टे सीधे आरोप लगाकर मामले को दबाना चाहते हैं और मुझे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने तथा लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित ने अभी हाल ही में एसपी शामली तथा डीआईजी सहारनपुर को भी शिकायती पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी तथा मामले में पुलिस की ढिलाई पर सवाल खड़े किए थे। वहीं पीड़ित नदीम का कहना है कि अगर इस पर प्रकरण में पुलिस स्तर से मुझे न्याय नहीं मिलता तथा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वह हाईकोर्ट इनकम टैक्स विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों तक लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगा। पीड़ित तथा वादी नदीम का कहना है कि थानाभवन निवासी अजय कुमार ने अभी हाल ही में आरोपी उपेंद्र कुमार की बातों मै आकार मेरे विरुद्ध झूठा प्रार्थना पर पैसे के लेन देन से संबंधित दिलवाया गया था जो बिल्कुल झूठा और निराधार है अजय कुमार भी उपेंद्र गुप्ता के संगठित गिरोह का आदमी है और सब लोग मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार मुझे तथा मेरे परिवार को झूठे मुकदमे मै फ़साने तथा जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दिलवा रहे है जिससे मै इनके खिलाफ सबूत पुलिस को उपलब्ध ना करा सकू।

Post a Comment

0 Comments