भारतीय सनातन संस्कृति के प्रवर्तक -युग पुरोधा - भारत की महान ऋषि परंपरा के संवाहक - विश्व योगगुरु - योगऋषि पूज्य स्वामी रामदेवजी महाराज के मार्गदर्शन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के द्वारा योग - आयुर्वेद , भारतीय शिक्षा, स्वदेशी चिकित्सा , स्वदेशी अर्थव्यवस्था आदि को सुदृढ़ कर भारत राष्ट्र को विश्व योगगुरु के रूप में पुन: प्रतिष्ठित करने का कार्य किया जा रहा है।
उसी क्रम में पतंजलि परिवार की उत्तर प्रदेश पश्चिम राज्य इकाई द्वारा सभी जनपदों के विभिन्न संगठनों के जिला प्रभारी गण की कार्य दक्षता को सुदृढ़ और प्रमाणिकता प्रदान करने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कुशल योग शिक्षक तैयार करने, सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से संपूर्ण विश्व को अवगत कराने, सांगठनिक ढांचे को ग्राम स्तर तक सुव्यवस्थित करने, समस्त नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र तक योग कक्षा के द्वारा समस्त जन को स्वास्थ्य प्रदान करने, रोग अनुसार योग शिविरों का आयोजन करने तथा सांगठनिक व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने हेतु विभिन्न प्रकार के विषयों से सभी जिला प्रभारीकरण को प्रेरित किया गया।
पतंजलि परिवार उत्तर प्रदेश पश्चिम की समस्त राज्य कार्यकारिणी के द्वारा आदरणीय सुनील शास्त्री जी के नेतृत्व में सहयोग प्रदान कर यह शिविर संचालित किया गया। वहीं भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति , पतंजलि किसान सेवा समिति तथा पतंजलि सोशल मीडिया के समस्त जिला प्रभारी गण ने सहभागिता कर इस कार्यशाला को सार्थकता प्रदान की।

0 Comments