मारपीट व जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज



कैराना: मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी अभिषेक शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत गुरुवार को राजेन्द्र कॉलोनी स्थित अपने प्लाट पर खड़ा था। आरोप है कि तभी रजनीश पुत्र घनश्याम शर्मा अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे कैराना छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वह यहां से नहीं गया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा और घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया जाएगा। इस घटना से पीड़ित व उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी रजनीश व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

----

Post a Comment

0 Comments