पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक शिव मूर्ति स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग से अपनी बिजली संबंधी समस्या का समाधान हेतु पहुंचे आम नागरिकों एवं व्यापारियों ने मांग रखी की स्मार्ट मीटर धारकों की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं ने बात की कि अचानक उनकी बिजली काट दी जाती है और पैसा जमा करने केबाद भी कई-कई दिन तक विद्युत सप्लाई नहीं जोड़ी जाती है इससे मजबूरन अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है उन्होंने मांग करते हुए कहा की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने तुरंत अधीक्षण अभियंता श्री वीरेंद्र सिंह से फोन पर वार्ता की मगर उन्होंने फोन नहीं उठा तब उन्होंने ExEnश्री रविंदर कुमार से बात की और चेतावनी देते हुए कहा की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए वरना प्रदेश भर के व्यापारी एवं स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ता आंदोलन करने पर मजबूर होगे उन्होंने कहा की सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को एक किलो वाट से 6 किलो वाट तक के उपभोक्ताओं को कम से कम एक महा की छूट मिलनी चाहिए ताकि विद्युत उपभोक्ता एक माह के अंदरअपना बकाया बिल जमा करा कर आगे नियमानुसार विद्युत बिल जमा करा कर अपनी सप्लाई जारी रखवा सकेंगे विद्युत विभाग कर्मचारी विद्युत उपभोक्ताओं का सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए विद्युत उपभोक्ता परेशान है और बिना विद्युत सप्लाई के जीवन यापन करने पर मजबूर हो रहा है जो अमानवीय है प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वाले स्मार्ट मीटरविद्युत उपभोक्ताओं मे मुख्यतः महेश वर्मा, ऋषभ संगल, प्रमोद वर्मा, अरुण संगल ,नितिन गर्ग आदि उपस्थित रहे
धन्यवाद
घनश्याम दास गर्ग
प्रदेश अध्यक्ष
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

0 Comments