उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी एवं गृह विज्ञान प्रभारी डॉक्टर लतिका यादव के निर्देशन में छात्राओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया इस अवसर पर छात्राओं को सुंदर रगोली डिजाइन तैयार कराए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें छोटे स्तर पर उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के लिए प्रेरित करना था। मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी ने बताया कि आज के समय में रंगोली आर्ट्स स्वरोजगार का एक बेहतरीन माध्यम बन चुका है।रंगोली कला अब केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक पेशेवर रोजगार का साधन बन गई है। गृह विज्ञान प्रभारी डॉक्टर लतिका यादव ने बताया कि व्यावसायिक रंगोली कलाकार रंगोली रंग/स्टेंसिल विक्रेता, और ऑनलाइन ट्यूटोरियल के माध्यम से भी धन अर्जित कर रहे है। दिवाली, शादियों और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों में भव्य रंगोली बनाकर कलाकार अपना एक नई पहचान बना रहे है, जो कि आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन उदाहरण है। डॉक्टर नीतू त्यागी ने छात्राओं को स्वयं के ब्यूटी पार्लर संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस गतिविधि में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न डिजाइनों और रंगों का उपयोग कर सुंदर रंगोली डिजाइन तैयार किए, जिन्हें देखकर सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि कम संसाधनों में भी छोटा व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की ओर प्रेरित किया।

0 Comments