क्षेत्र के गांव खुरगान में शोक सभा आयोजित कर दी गई, दिवंगत उलेमा को श्रद्धांजलि


कैराना। जामिया नश्रुल उलूम जाहदी खरगान, कैराना शामली में सोमवार को शाम 4:30 बजे एक प्रभावशाली शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा नमूना-ए-अस्लाफ हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ साहब इब्राहीमी (नूरुल्लाह मरकदह), महतमिम मदरसा सिराजुल उलूम दमझेड़ा तथा आशिक-ए-मिल्लत हजरत मौलाना हकीम अब्दुल्लाह मुगीसी साहब (नूरुल्लाह मरकदह), महतमिम मदरसा गुलजार हुसैनिया इजराड़ा के इंतकाल पर आयोजित की गई।

सभा में दोनों बुजुर्गों की दीनि, इल्मी और इस्लाही सेवाओं तथा उनकी महान कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जामिया के सभी शिक्षकों और छात्रों ने कुरआन खानी कर इसाल-ए-सवाब का एहतमाम किया। कार्यक्रम के अंत में उनकी मगफिरत, बख्शिश और बुलंदी-ए-दराजात के लिए सामूहिक दुआ की गई।

इस शोक सभा में जामिया के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments