नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, मुकदमा दर्ज


कैराना : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव पांवटीकलां निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कैराना में तहरीर देकर बताया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय पुत्री 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से अचानक लापता हो गई। आरोप है कि गांव के ही निवासी नितिन पुत्र शिवकुमार तथा पियूष पुत्र प्रविंद्र उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों में से एक युवक लड़की को कहीं अज्ञात स्थान पर ले गया है, जबकि दूसरा युवक उसे छोड़कर अपने घर लौट आया और लगातार संपर्क में बना हुआ है। परिजनों को आशंका है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर दी गई है और किशोरी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments