खेत में ट्यूबवेल का ताला तोड़कर चोरी, किसान ने दी तहरीर

थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत और रोष का माहौल है।
पीड़ित किसान संजय शर्मा पुत्र श्री दमन शर्मा निवासी गांव हिरनवाड़ा ने थाना बाबरी में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने उसके खेत में लगे ट्यूबवेल पर धावा बोल दिया। चोरों ने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।
किसान के अनुसार चोर समरसेबल का तांबे का केबल, कटआउट तोड़कर उसमें लगी सामग्री, स्टार्टर तथा एक स्प्रे मशीन चोरी कर ले गए। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर किसान को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि चोरी के कारण उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, इस घटना से आसपास के किसानों में भी भय का माहौल बन गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिसोदिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments