कैराना : गन्ना विकास परिषद ऊन एवं चीनी मिल ऊन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को चीनी मिल सभागार में गन्ना सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 तथा पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऊन के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें परिषद के राजकीय पर्यवेक्षकों को गन्ना सर्वेक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल ऊन की ओर से डीजीएम सतेंद्र कुमार, आईटी हेड पदम सिंह, गौरव कुमार, बलराज सिंह, प्रदीप बालियान सहित फील्ड स्टाफ उपस्थित रहा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य किसानों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।

0 Comments