कैराना: नगर के हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
नगर के एस एन जूनियर हाई स्कूल में आयोजित समारोह में विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें नृत्य, नाटक एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विद्यालय के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के संस्थापक लियाकत अली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण एवं बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ। इस दौरान प्रबंधक अरशद अली सहित एस एन इंटर कालेज के रफाकत अली आदि मौजूद रहें।
----

0 Comments