मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग में बालिकाओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन ।





कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में अंग्रेजी विभाग में छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को कला कौशल विकास एवं स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी ने छात्राओं को परंपरागत कोर्सेज BA एवं MA के पश्चात विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की जानकारी दी जिससे कि वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। 
अंग्रेजी विभाग की छात्राओं को ऑनलाइन कोचिंग एवं ऑफलाइन कोचिंग के बारे में प्रेरित किया गया। बच्चों ने करियर से संबंधित अनेकों प्रश्नों का समाधान किया। 
तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने विभागीय परिषद के अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। महिला सशक्तिकरण एवं करियर काउंसलिंग विषयों पर बच्चों ने अपने अनमोल विचार प्रस्तुत किए। अंग्रेजी विभाग से आकाश चौधरी ने प्रथम स्थान एवं अर्शी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सशक्त तभी हो सकती है जब वो आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो अन्यथा मिशन शक्ति का ये अभियान सफल नहीं हों पाएगा। 
कार्यक्रम में मेघा, आंचल, आकांक्षा, अजय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments