कैराना : भारतीय जनता पार्टी मंडल कैराना के तत्वावधान में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डा रामजीलाल कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डा रामजीलाल कश्यप ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज को जोड़ने वाले विचार अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के रचयिता थे, बल्कि उन्हें कई देशों के संविधानों का भी गहरा ज्ञान था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला मंत्री शक्ति सिंगल, मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल, विधानसभा संयोजक दीपक चंद्रा, वरिष्ठ नेता जगदीश चौहान, बौद्ध विहार मंदिर समिति के अध्यक्ष मास्टर राजकुमार, कार्यक्रम संयोजक दिनेश गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक चौहान ने किया। इस दौरान रोहतास सैनी, डा श्रीपाल कश्यप, मास्टर पूरन चंद जाटव, सतीश कश्यप, अरुण प्रकाश राय, शगुन मित्तल, राकेश गोयल, सचिन चौहान, नवीन अग्रवाल, श्रीचंद जाटव, पदम सेन, राज सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments