ईद मिलन कार्यक्रमों में पत्रकारों व गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, आपसी भाईचारे की मिसाल


कैराना, 22 मार्च
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कस्बा कैराना में ईद मिलन कार्यक्रमों का सिलसिला पूरे उत्साह और उल्लास के साथ जारी रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। सभी कार्यक्रमों में पत्रकार संगठन कैराना के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे और आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एम इक़बाल हसन के आवास पर पत्रकार संगठन कैराना द्वारा भव्य ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक महराब चौधरी, अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संदीप इंसान, रियासत अली ताबिश, मेहरबान अली, अंसार सिद्दीकी, डॉ. अज़मतुल्लाह खान, डॉ. सलीम फारूकी, अल्ताफ चौधरी, मास्टर समीउल्लाह खान, डॉ. अनवर हक, वाजिद चौधरी, बिलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अरीब हसन को ईदी देकर खुशियां साझा की गईं।

इस बीच नगर पालिका परिषद कैराना के पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली के आवास पर भी ईद मिलन का आयोजन हुआ, जहां अतिथियों को गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया तथा अपने हाथों से व्यंजन परोसकर मेहमाननवाजी की गई।

वहीं महराब चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला मंत्री शक्ति सिंघल, नामित सभासद व पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव जैन  
भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, सी.ओ. थानाभवन अमरदीप मौर्य, सी.ओ. यातायात श्याम सिंह , प्रभारी निरीक्षक कैराना समयपाल अत्री, प्रभारी निरीक्षक थानाभवन बिजेंद्र सिंह रावत, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, गन्ना समिति के वाइस चैयरमैन गौरव चौहान, बुच्चाखेड़ी के पूर्व प्रधान राजेश चौहान, सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगो ने पहुंचकर ईद की मुबारक़बाद दी, इस मौके पर सहकारी सघं के चैयरमैन व जहानपुरा के पूर्व प्रधान चौधरी जनाब अली, सभासद चौधरी महबूब अली, डी.सिंह.डी.एफ. के पूर्व डायरेक्टर चौधरी इस्लाम, पत्रकार संगठन कैराना के सरंक्षक महराब चौधरी, उस्मान चौधरीजिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी सोहराब चौधरी उर्फ भोला, आजम चौधरी एडवोकेट, आदी नें आए हुए मेहमानों का स्वागत किया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। 

इसी प्रकार अब्दुल सत्तार के आवास पर भी ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। अधिवक्ता इंतजार चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने भाग लेकर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया तथा बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों से भेंट की।

भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने सहभागिता कर आपसी अपनापन साझा किया। वहीं अधिवक्ता मुस्तफा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके परिवार की सादगी और मधुर व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया

Post a Comment

0 Comments