फतेहपुर कैरना ब्लॉक शामली में सांप्रदायिक सौहार्द एवं शिक्षा सहयोग को लेकर सफल विजिट

,, अलवर राजस्थान स्थित निर्वाण फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना ब्लॉक अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय सामाजिक विजिट का आयोजन किया गया इस दौरान निर्वाण फाउंडेशन की टीम ने तामीर ए उम्मत कमेटी फतेहपुर के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक एवं शोषणिक गतिविधियों में भाग लिया विजिट के दौरान ईद के पावन अवसर पर एक अनोखी मिसाल देखने को मिली जहां हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ मिलकर ईद का त्यौहार मनाया इस अवसर पर सामाजिक एकता भाईचारे का संदेश दिया गया विशेष रूप से कुछ हिंदू समाज के लोग भी ईद की नमाज में शामिल हुए जो आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक रहा आज दिनांक 22 मार्च सन 2026 इतवार सुबह 8:00 बजे फतेहपुर स्थित मदरसे में ईद मिलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाबा जी डायरेक्टर निर्वाण फाउंडेशन अलवर ने की प्रोग्राम का संचालन करते हुए मौलाना वासिल अलहुसेनी ने कहां के यह प्रोग्राम आपसी भाईचारा काम करने के लिए और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन किया गया है इस मौके पर मौलाना ने बाबा जी और उनकी पूरी टीम को मुबारकबाद दी मौलाना मुफ्ती मुनव्वर सब ने कहा की बाबा जी जो शिक्षा के मैदान में काम कर रहे हैं हम उनका पूरा सहयोग करेंगे तामीर ए उम्मत कमेटी के डॉक्टर सादिक चौधरी जुनूब ने कहा हमारी पूरी कमेटी बाबा जी की टीम के साथ है चौधरी नासिर प्रधान मंसूर ने बाबा जी को मुबारकबाद दी और पूरे सहयोग का आश्वासन दिया मौलाना मुकर्रम ने कहा की बाबा जी द्वारा हमारे इलाके में तालीम और ज्यादा आम होगी कारी इरशाद महासचिव झिंझाना ने कहा कि हम बाबा जी को आश्वासन दिलाते हैं के भरपूर सहयोग करेंगे कारी मोहम्मद आबिद मानसरा ने अच्छे अंदाज में कलाम पेश किया कारी इनाम ने खूब अच्छा कलाम पेश किया हाफिज मोहम्मद शौकीन ने बाबा जी और उनकी पूरी टीम की तीन दिन मेहमान नवाजी की और उन्होंने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं सही तरीके से मेहमान नवाजी ना कर सका और मेहमानों उन्होंने अपील की कि वह हर साल हमारे दरमियां में ऐसे ही आते रहे कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 15 मद्रास से जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की कारी अकमल मौलाना इफ्तिखार कारी नाजिम हरियाणा कारी आबिद मंसूरा मौलाना मुकर्रम मंसूरा कारी मोहम्मद अशरफ हाफिज नवाब अलीपुर मौलाना तालिब गोगावान मौलाना अकबर कारी अब्दुल वाजिद कैरटू कारी अरशद मंसूरा चौधरी सादिक एडवोकेट कारी आजम यूपी से, एवं राजस्थान से संस्था अध्यक्ष बाबा जी निर्वाण समन्वक हवा सिंह एम संस्था की पूरी टीम के द्वारा मौलवियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में निर्वाण फाउंडेशन द्वारा पहले से फतेहपुर के एक मदरसे में चल रहे शैक्षणिक कार्यों की जानकारी साझा की गई साथ ही अन्य मदरसो में भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई सभी मौलवियों ने इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया निर्वाण फाउंडेशन की लगभग 50 सदस्य टीम ने अलवर से फतेहपुर पहुंचकर तीन दिनों तक स्थानीय समुदाय के लोगों से संवाद किया और शिक्षा के महत्व के साथ साथ सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया निर्माण फाउंडेशन के उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है इस विजिट के माध्यम से संस्थान ने यह स्पष्ट किया की शिक्षा और एकता के जरिए समाज में मजबूत और समरस वातावरण तैयार किया जा सकता है अंत में हाफिज शौकीन ने सभी मेहमानों का बाबा और उनकी टीम का स्वागत किया बाबा को उनके गले में चादर डालकर सम्मानित किया गया प्रोग्राम बहुत अच्छा रहा ईद मिलन जिंदाबाद हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद

Post a Comment

0 Comments