क्षेत्र के ग्राम गोगवान में स्थित तालाब खसरा संख्या 649 की खुदाई एवं साफ-ाई कराने तथा कब्रिस्तान के पास स्थित कच्चे व पक्के नाले की सफाई कराने की मांग की गई किन्तु अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा बिना कोई कार्य बए ही पोर्टल पर झूठा व भ्रामक निस्तारण दर्ज कर दिया गया, जिसमें लिखा गया है कि ने की सफाई तथा तालाब की साफ-सफाई करा दी गई है। जबकि मौके की वास्तविक स्थिति है कि न तो तालाब की खुदाई व साफ-सफाई हुई है और न ही नाले की सफाई कराई गई है। प्रकार का झूठा निस्तारण न केवल सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता बल्कि जनसमस्याओं के समाधान में भी बाधा उत्पन्न करता है।
आपसे निवेदन है कि-उपरोक्त सभी प्रार्थना पत्रों के झूठे निस्तारण की किसी अन्य विभाग सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष स्थलीय जांच कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित धिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जाए। ग्राम गोगवान में स्थित नाब खसरा संख्या 649 की तत्काल खुदाई एवं साफ-सफाई कराई जाए। कब्रिस्तान के पास बत कच्चे व पक्के नाले की समुचित सफाई कराकर गांव में फैल रही गंदगी व जलभराव की स्या का स्थायी समाधान कराया जाए।

0 Comments