कैराना। नमाज़ पढ़ने जा रहे पूर्व सभासद पर पिता पुत्र ने पुरानी रंजिश रखते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें सभासद घायल हो गया। घटना शनिवार शाम पांच बजे के आसपास की है जब शुकैब ख़ान असर की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बेठे मुकीम और उसके पुत्र ने कहा सुनी के बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल पूर्व सभासद शुकेब ख़ान को अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस ने तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments