*शहीद दिवस के अवसर पर संगोष्ठी, पदयात्रा एवम शपथ कार्यक्रम का आयोजन*



 दिनांक 23.03.2026 को शहीद दिवस के अवसर पर विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवम माय भारत जनपद शामली के संयुक्त तत्वावधान में " भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में युवा क्रांतिकारियों का योगदान एवम भूमिका" विषय पर व्याख्यान एवम पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ योगेंद्र पाल सिंह, डॉ राम कुमार, श्री सागर गर्ग, डॉ प्रतिभा शर्मा जिला युवा अधिकारी, डॉ डॉली एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवम श्री प्रदीप कुमार पत्रकार अमर उजाला द्वारा शहीद भगत सिंह,सुखदेव एवम राजगुरु की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवम माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  
    प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह ने छात्र एवम छात्राओं को महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर देश एवम समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं का आह्वान करते हुए मेरा युवा भारत, शामली की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन को आदर्श बनाना चाहिए। कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए प्रतिभा शर्मा ने कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक अवसर है। यह एक ऐसा संकल्प है जिसे प्रत्येक पीढ़ी को अपने कर्मों के माध्यम से निभाना होता है। उन्होंने कहा कि भले ही स्वतंत्रता संग्राम समाप्त हो चुका है, लेकिन राष्ट्र की रक्षा करने की जिम्मेदारी आज भी युवाओं के कंधों पर है। डॉ योगेंद्र पाल सिंह एवम डॉ राकेश कुमार द्वारा काकोरी केस एवम असेंबली बम घटना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। डॉ राम कुमार ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों के योगदान के विषय में छात्र एवम छात्राओं को बताया। इसके पश्चात सभी प्राध्यापकों, छात्र,छात्राओं ,
अतिथियों द्वारा "मेरा भारत,मेरा उत्तरदायित्व" शपथ पर हस्ताक्षर कर देश सेवा का संकल्प लिया। 
      इसके पश्चात मेरा युवा भारत, शामली एवम एनएसएस द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जो विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होती हुए पुलिस कोतवाली कैराना पहुंचकर मुख्य मार्ग से होते हुए महाविद्यालय प्रशासनिक भवन पर आकर समाप्त हुई। पदयात्रा में पुलिस कोतवाली कैराना की पुलिस उपनिरीक्षक सुश्री शिल्पी चौधरी, श्री चंद्रशेखर एवम पुलिस आरक्षी श्री प्रिंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक वंश कुमार, रोहन कुमार, आंचल, खुशी, अर्पण, समीर, रूपेश, अयान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments