कैराना: बार भवन में अधिवक्ताओं की ओर से भव ईद मिलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश शामिल हुए।
बार एसोसिएशन जनपद शामली एट कैराना के बार भवन में अधिवक्ताओं ने ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट ईशपाल सिंह द्वारा की गई। वहीं संचालन महासचिव एडवोकेट से सरवेज जंग द्वारा किया गया। अधिवक्ताओं ने मुख्यातिथि जिला जज इन्दप्रति सिंह जोश सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं अधिवक्ताओं ने आपसी भाईचारे व सौहार्द को कायम रखते हुए साथ मिलकर खुशियां मनाई। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा सहित अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी ब्रिजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार राय, सीमा वर्मा, ऋतु नागर, प्रतिभा, आंचल कसाना, आशीष कांबोज, प्रशांत कुमार सिंह द्वितीय, शिवानी चौधरी व दिव्या शर्मा मौजूद रहें।
----

0 Comments