मछलियों को जहर देकर मारने का आरोप, एसडीएम से शिकायत


कैराना। गांव कण्डेला में मत्स्य पालक ने सैंकड़ों मछलियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती-पत्र देकर मामले में कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।

बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी सुमित तहसील मुख्यालय पर पहुंचा। जहां पर उसने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को संबोधित एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि ग्राम सभा कण्डेला में स्थित तालाब खसरा संख्या-305, रकबा-1.5060 हेक्टेयर मतस्य पालन हेतु दस वर्षों के लिए स्वीकृत है। वह उक्त तालाब में मछली पालन कर रहा है। विगत 10 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब के पानी में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे मछलियों की मौत हो गई। मछलियों के मरने से उसे करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने तथा आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments