पंचायत चुनाव 2026: मतपत्रों के रंग तय होने पर प्रधान पद के दावेदारों में खुशी।



ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 27 मई 2026 को पूरा हो जाएगा।

कैराना। आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न पदों के मतपत्रों के रंग तय कर दिए गए हैं। मतपत्रों के रंग सुनिश्चित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान पद के संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए हरे रंग का मतपत्र प्रयोग किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के चुनाव में नीले रंग का मतपत्र इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र रखा गया है। अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के मतपत्र तय किए जाने का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सरल बनाना और मतगणना को व्यवस्थित रखना बताया जा रहा है।

बताया गया है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 27 मई 2026 को पूरा हो जाएगा। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 12 जुलाई 2026 को समाप्त होगा, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 20 जुलाई 2026 को पूरा होगा।

इन तिथियों को देखते हुए माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं।

Post a Comment

0 Comments