फरीदी समाज में ईद-उल-फितर की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मोहल्ला सह दरियान निवासी मोहम्मद नौशाद का हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, बीते दिन ही फरीदी समाज के अध्यक्ष शौकत चौधरी का निधन हुआ था। परिवार अभी इस गम से उबर भी नहीं पाया था कि ईद की तैयारियों के बीच आज मोहम्मद नौशाद (50) भी दुनिया को अलविदा कह गए।
मोहम्मद नौशाद की नमाज़-ए-जनाज़ा शहर की जामा मस्जिद कैराना में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां, पत्नी, दो भाई मेहताब बुंदी वाले, शाहज़ेब फरीदी और मां को छोड़ गए हैं।
जनाज़े में पूर्व चेयरमैन राशिद अली, मौलाना बरकत उल्लाह अमीनी, शबीह हैदर, मोहम्मद अली, शमीम भूरा, मास्टर समीउल्लाह खान, डॉक्टर अजमतुल्लाह खान, फारूक फरीदी, सलीम फरीदी, रजी हैदर, डॉ सलीम फारुकी, फिरोज खान, क्षेत्र के सभासद राशिद अली गुड्डू और हाजी साजिद समीत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इसके बाद भूरा चुंगी के पास फरीदी समाज के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

0 Comments